माइक्रोसॉफ्ट के नए ऐप से दृष्टिहीनों को मिलेगी 'रोशनी' - सौरभ कुमार श्रीवास्तव
माइक्रोसॉफ्ट के नए ऐप से दृष्टिहीनों को मिलेगी 'रोशनी' - सौरभ कुमार श्रीवास्तव
प्रौद्योगिकी दुनिया की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने दृष्टिहीनों के लिए आइफोन ऐप लांच किया है। इसकी मदद से ऐसी 'रोशनी' मिलेगी जिससे वे अपने आसपास की दुनिया के बारे में जान सकेंगे।
इस ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया गया है। फ्री 'सीइंग एआइ' ऐप छोटे टेक्स्ट को पढ़ने के साथ लोगों के बारे में बता सकता है। यह उत्पादों, करेंसी और आसपास की चीजों की पहचान भी कर सकता है। स्मार्टफोन कैमरा या कैमरा लगे स्मार्ट ग्लासेस के उपयोग से यह एप आसपास के माहौल और भावनाओं तक की पहचान कर लेता है। अगर आइफोन को किसी पार्क की तरफ किया जाए तो यह ऐप बता सकता है कि वहां का नजारा किस तरह का दिखता है।

No comments: